रसायन विज्ञान का अर्थ | रसायन विज्ञान की शाखाएं | Meaning of Chemistry and Branches in Hindi

Admin
0

रसायन विज्ञान का अर्थ , रसायन विज्ञान की शाखाएं  

रसायन विज्ञान का अर्थ | रसायन विज्ञान की शाखाएं | Meaning of Chemistry and Branches in Hindi


रसायन विज्ञान का अर्थ Chemistry word Meaning in Hindi

 

  • विज्ञान की वह शाखा जिसके अन्तर्गत पदार्थों के भौतिक रसायनिक गुणों, संघटन, संरचना तथा उसमें होने वाले भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तनों का अध्ययन होता है रसायन विज्ञान कहलाता है। 'केमिस्ट्री' शब्द की उत्पत्ति मिस्र देश के प्राचीन नाम 'कीमिया' से हुई है इसका अर्थ है कालारंग। लेवासिए को रसायन विज्ञान का जनक माना जाता है।

 

  • वर्तमान में रसायन विज्ञान मानव के भौतिक जीवन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। रसायन विज्ञान खाद्य फसलों की उत्पादकता में वृद्धि, स्वास्थ्य रक्षा, बीमारियों से बचाव, निमार्ण सामग्री एवं अन्यान्य मानवोपयोगी सामग्री के निर्माण एवं रख रखाव में संलग्न है। मानव जीवन का कोई नहीं हैं जिसे रसायन विज्ञान प्रभावित न कर रहा है।

 

रसायन विज्ञान की शाखाएं Branches of Chemistry in Hindi

 

  • अकार्बनिक रसायन कार्बनिक यौगिकों को छोड़कर जोष सभी तत्त्वों और उनके यौगिकों के बनाने की विधि, गुण धर्म, उपयोग एवं संघटन का अध्ययन किया जाता है। 
  • कार्बनिक रसायन इसमें कार्बन व उसके यौगिकों का अध्ययन किया जाता है।

 

1. भौतिक रसायन 

  • इसमें भौतिक अभिक्रियाओं के नियमों तथा सिद्धांतों का अध्ययन किया जाता है।

 

2. विश्लेणिक रसायन (Anatytical Chemistry )

  • इसमें पदार्थों की पहचान तथा उनकी मात्रा निर्धारित करने का अध्ययन किया जाता है।

 

3. औद्योगिक रसायन 

  • इसमें पदार्थों का व्यापारिक मात्रा में निर्माण करने वाले उद्योगों से सम्बन्धित नियमों, अभिक्रियाओं विधि आदि का अध्ययन किया जाता है।

 

4. जीव रसायन (Bio-Chemistry )

  • इसमें जीवधारियों में होने वाली रासायनिक अभिक्रियाओं तथा प्राणियों तथा वनस्पतियों से प्राप्त पदार्थों का अध्ययन किया जाता है। 


5. कृषि रसायन (Agricultural Chemistry )

  • इसमें कृषि से सम्बन्धित रसायनों का अध्ययन होता है। 

 

6. औषधि रसायन

  • इसमें प्राणियों के प्रयोग में आने वाली औषधियों, उनके संघटन व बनाने की विधियों का अध्ययन किया जाता है।

 

7. नाभिकीय रसायन (Nuclear Chemistry )

  • इसमें नाभिकीय क्रियाओं, रेडियों एक्टिव तत्त्व, तथा इनके अनुप्रयोगों का अध्ययन होता है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top